राजस्थान

Jaipur: राजस्थान के युवाओं के लिए आईटीआई हब होगा उन्नत

Admindelhi1
6 Oct 2025 9:14 AM IST
Jaipur: राजस्थान के युवाओं के लिए आईटीआई हब होगा उन्नत
x

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर स्थित आईटीआई को हब के रूप में उन्नत बनाने की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से युवाओं को कौशल विकास के अवसर प्राप्त होंगे।

शर्मा ने कहा कि पीएम-सेतु योजना के प्रथम चरण में भरतपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को हब के रूप में विकसित करने के साथ ही आईटीआई धौलपुर, आईटीआई करौली, आईटीआई कामां और आईटीआई बयाना को स्पोक संस्थानों के रूप में उन्नत बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस नवीन पहल से युवाओं को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा, साथ ही रोजगार के और अधिक अवसर भी सृजित होंगे।

Next Story