राजस्थान

Jaipur: टैक्स जांच के तहत जयपुर और अजमेर के रेस्टोरेंट्स पर आईटी सर्वे

Admindelhi1
10 March 2026 4:04 AM IST
Jaipur: टैक्स जांच के तहत जयपुर और अजमेर के रेस्टोरेंट्स पर आईटी सर्वे
x

जयपुर: आयकर विभाग ने संभावित टैक्स चोरी के संदेह में जयपुर और अजमेर के चार रेस्टोरेंट पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की है, जो सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। विभाग की टीमें प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ के साथ ही दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने जयपुर के गांधी पथ स्थित रोसाडो बार एंड रेस्टोरेंट,राजापार्क स्थित कबाब्स एंड करीज और अजमेर रोड स्थित द पार्क पैलेस में सर्वे शुरू किया। इसके अलावा अजमेर के स्वामी कॉम्प्लेक्स चौराहा स्थित मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार विभाग को इन प्रतिष्ठानों में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी का संदेह है। इसी आधार पर टीमें खातों, बिलों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर संभावित कर चोरी का आकलन कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 फरवरी को आयकर विभाग ने जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट से जुड़े संचालकों के राजस्थान और मुंबई स्थित 33 ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। इसके बाद प्रदेश में रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठानों पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Next Story