राजस्थान
Jaipur: विभागीय योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अधिकारियों के साथ निदेशक की बैठक
Tara Tandi
13 May 2025 7:27 PM IST

x
Jaipur जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री बचनेश अग्रवाल ने सोमवार को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधानसभा प्रश्न एवं वीआईपी पत्रों सहित अन्य विषयों पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
अम्बेडकर भवन में हुई बैठक में निदेशक ने लंबित स्टार मार्क प्रकरणों तथा विभागीय लंबित विधानसभा प्रश्नों को अविलम्ब निस्तारित करने, सभी योजना प्रभारियों को अपने स्तर पर लम्बित प्रश्नों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए।
छात्रवृत्ति योजनाओं में जो आवदेन शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर तथा विद्यार्थियों के स्तर पर लंबित है, उनका विभाग के जिला अधिकारियों से वी.सी या अन्य किसी माध्यम से संपर्क कर शीघ्र निस्तारित करने, जिलाधिकारी स्तर पर लम्बित आवेदनों को नियमित रूप से निस्तारित करने, अधिक संख्या में लम्बित आवेदन वाले जिला अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करने, महालेखाकार, विभागीय आंतरिक जांच एवं निरीक्षण विभाग द्वारा संपादित विशेष जांच तथा भौतिक सत्यापन के बकाया निरीक्षण प्रतिवेदनों और अनुच्छेदों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्रों को शीघ्र निस्तारित करने, विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों की लम्बित डीपीसी वर्ष 23-24 व वर्ष 24-25 तथा नियमित डीपीसी वर्ष 25-26 का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोर्ट केस और अवमानना से संबंधित लम्बित प्रकरण शीघ्र निस्तारण किए जाएं। सभी विभागीय अधिकारियों को सीएमआईएस पोर्टल को स्वयं के स्तर पर प्रतिदिन देखने एवं लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए भी निर्देशित किया।
निदेशक ने मुख्यमंत्री महोदय द्वारा गत वर्ष समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने, निष्क्रमणीय पशुपालको के लिए राजसंमद जिलें में स्वीकृत आवासीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने बजट घोषणाओं में स्वीकृत देवनारायण आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के लिए भूमि आवंटन के कार्य को जिलाधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने, इनके संचालन हेतु अविलम्ब भवन चिन्हिकरण करवाकर आवश्यक स्वीकृति जारी करवाने के भी निर्देश जारी किए।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक श्री केसर लाल मीणा, उप निदेशक श्रीमती दीपाली भगोतिया, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती रीना शर्मा, अतिरिक्त निदेशक श्री अशोक जांगिड़, अतिरिक्त निदेशक श्री अरविंद कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur विभागीय योजनाओंतेजी लाने निर्देशअधिकारियों निदेशक बैठकJaipur departmental plansinstructions to speed upofficers directors meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





