राजस्थान

Jaipur : नवगठित जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्रों के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी

Tara Tandi
5 Feb 2025 7:23 PM IST
Jaipur : नवगठित जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्रों के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी
x
Jaipur जयपुर । युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 28 जनवरी 2025 को एक आदेश जारी कर समस्त नवगठित जिलों में विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित जिलों के विभिन्न अधिकारियों तथा खेल संगठनों से उचित समन्वय कर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
युवा मामले एवं खेल मंत्री बुधवार को प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने 28 जनवरी 2025 को आदेश क्रमांक 8445 के द्वारा नवगठित जिला कोटपुतली-बहरोड में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया किया जा चुका है।
Next Story