राजस्थान
Jaipur: बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Tara Tandi
23 Feb 2025 7:52 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने रविवार को बजट 2025-26 को लेकर जिला परिषद सभागार में बैठक लेकर अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में खींवसर विधायक श्री रेवंतराम डांगा,विधायक डेगाना श्री अजय सिंह किलक जिला प्रमुख श्री भागीरथ चौधरी, जिला प्रभारी सचिव श्री कुलदीप रांका, जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार पुरोहित ,पुलिस अधीक्षक श्री नारायण टोगस जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रामधन पोटलिया, मेड़ता प्रधान श्री संदीप चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने विभिन्न विभागों से बजट घोषणाओं को लेकर चर्चा की और सुनिश्चित किया कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट में घोषित सभी योजनाओं और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के हित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए सभी विभागों को एकजुट होकर काम करना होगा।
सरकार घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर गंभीर - जिला प्रभारी मंत्री
जिला प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों में बजट घोषणाओं के अनुसार काम में तेजी लाएं और किसी भी प्रकार की देरी या अड़चनों को तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री का यही विजन है कि सभी बजट घोषणाओं को धरातल पर जल्द से जल्द उतारा जाए। जिला प्रभारी मंत्री ने पूर्व बजट की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए पीएचईडी के अधिकारियों को आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं सुधार समय से पहले ही करने के निर्देश दिए जिससे कि आमजन को गर्मी में पेयजल को लेकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधिकारी गंभीरता से करें कार्य - प्रभारी सचिव श्री रांका
जिला प्रभारी सचिव श्री रांका ने कहा कि बजट घोषणाओं को लेकर सभी विभागाधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें ताकि आमजन को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता और सजगता से करें और कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा अनुसार आवश्यक भूमि का चिन्हीकरण समय पर कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें और भूमि चयन करते हुए आमजन कि सुविधाओं और पहुंच का ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अधिकारियों ने बताई विभागवार विभिन्न कार्यों की प्रगति—
जिला कलक्टर श्री पुरोहित ने विभागवार विभिन्न कार्यों की प्रगति के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला कलेक्टर श्री पुरोहित ने अधिकारियों को निर्देशित किया की वे इस दिशा में समर्पण के साथ कार्य करें और बजट घोषणाओं को समय पर पूर्ण करें।
TagsJaipur बजट घोषणासमयबद्ध क्रियान्वयनदिए निर्देशJaipur Budget announcementtime bound implementationinstructions givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





