राजस्थान

Jaipur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पहली बार हिंदी में कराएगा बीटेक की पढ़ाई

Admindelhi1
10 July 2024 12:19 PM IST
Jaipur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पहली बार हिंदी में कराएगा बीटेक की पढ़ाई
x
इस कोर्स को लागू करने वाला आईआईटी राष्ट्र महत्व का पहला संस्थान बना

राजस्थान: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर आईआईटी में इस साल से बीटेक फर्स्ट ईयर में हिंदी भाषा में भी पढ़ाई हो सकेगी। इस कोर्स को लागू करने वाला आईआईटी राष्ट्र महत्व का पहला संस्थान बन गया है। इसके लिए सीनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। इसके अलावा हिंदी भाषा के वह छात्र जिनकी अंग्रेजी कमजोर है, उनके लिए अंग्रेजी सीखने की क्लास भी शुरू करवाई जाएगी।

देश का पहला आईआईटी बनाया गया: आईआईटी जोधपुर ने 26 जून को सीनेट की बैठक और 28 जून को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेज दिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. इस इनोवेशन को लागू करने वाला आईआईटी जोधपुर देश का पहला आईआईटी बन गया है। यह कदम नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जिसमें क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई को महत्व दिया गया है। बीटेक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ाने से छात्रों की पाठ्यक्रम सामग्री की समझ और ज्ञान में वृद्धि होगी। इससे छात्रों को शैक्षणिक माहौल में ढलने में मदद मिलेगी।

Next Story