राजस्थान
Jaipur : जघीना में विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर
Tara Tandi
27 July 2025 1:11 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि विकास का रास्ता ग्राम पंचायत से होकर जाता है। प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर बने, साफ स्वच्छ हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने पंचायत समिति सेवर की नव नियुक्त प्रधान दीपासिंह का आह्वान किया कि वह हर गांव को साफ सुथरा बनाने के लिए आगे आएं। सरकार द्वारा पंचायतों को पर्याप्त बजट दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत जघीना में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे गांव विकसित होंगे तो निश्चित रूप से प्रदेश अग्रणी बनेगा। उन्होंने कहा कि हम सब जनता की सेवा के लिए हैं। उन्होंने नालियों की सफाई, प्रत्येक घर से कचरा संग्रह करने को नियमित करने की आवश्यकता बताई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
श्री दिलावर ने कहा कि नागरिक पॉलिथीन का उपयोग नहीं करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी आगे आएं। ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में विज्ञान विषय की कक्षाएं स्वीकृत करने की मांग पर उन्होंने कहा कि आगामी सत्र पर इस पर विचार किया जाएगा जिससे बालिकाएं स्थानीय स्तर पर भी विज्ञान की पढ़ाई कर सकेंगी। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रूपेंद्र सिंह जघीना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि, किले में किया पौधारोपण—
पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने भरतपुर जिला स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने लोहागढ़ किला स्थित बिहारी जी परिक्रमा मार्ग में हरियालो राजस्थान अभियान तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाकर किला परिसर में पौधारोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को हरा भरा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक अधिक से अधिक पौधे लगाए तभी जाकर हरियालो राजस्थान की परिकल्पना साकार हो सकेगी। इस अवसर पर विभिन्न जन प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
घुमंतु जातियों के बच्चों से हुए रूबरू—
श्री दिलावर रणजीत नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में संचालित महाराणा प्रताप धुमंतू जाति छात्रावास पहुंचे जहां छात्रावास में निवासरत बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि घुमंतू जातियां सदैव देशभक्त रहीं हैं। जिन्होंने देश हित में त्याग किया वे आज घुमंतू जीवन जी रहे हैं। ऐसे परिवारों के बच्चे पढ़ लिखकर देश की उन्नति में भागीदार बनेंगे तो निश्चित रूप से विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे संस्कार के साथ शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं। वे आगे चलकर वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, पुलिस व सेना में सेवाऐं देकर अच्छे पदों पर पहुंचे इसी सोच के साथ राज्य सरकार भी सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने छात्रावास संचालन के लिए आदर्श विद्या मंदिर समिति का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी वर्गों के विकास से ही भारत आगे बढेगा। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक का रजनी बिस्ट, संरक्षक गोविंद गुप्ता, छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, व्यवस्थापक संजय गुप्ता सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
TagsJaipur जघीनाविकास कार्यों लोकार्पणग्राम पंचायतोंसशक्त बनाने जोरJaipur Jaghinainauguration of development worksemphasis on empowering gram panchayatsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





