राजस्थान

Jaipur: जयपुर में भाजपा ने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान जोड़ने की अपील की

Admindelhi1
7 Aug 2026 10:31 AM IST
Jaipur: जयपुर में भाजपा ने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान जोड़ने की अपील की
x
तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा जयपुर शहर इकाई

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की संगठनात्मक बैठक बुधवार को मालवीय नगर स्थित पाथेय कण भवन में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय जी का मार्गदर्शन मिला। इस दौरान आगामी ‘हर घर तिरंगा अभियान’, 9 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत में जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय जी का साफा, दुपट्टा और गौ-प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर प्रत्येक मंडल के शक्ति केंद्र, वार्ड और बूथ स्तर की संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र की संगठनात्मक संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने वाला जनअभियान है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें तथा मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा व जनसंपर्क कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।

प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने 9 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के विस्तार और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया।

जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि मानते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से नए भारत की मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘संकल्प से सिद्धि’ के मंत्र के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Next Story