राजस्थान
Jaipur: देवनारायण योजना की समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभागीय प्रगति पर चर्चा की
Tara Tandi
5 Dec 2025 5:59 PM IST

x
Jaipur जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को देवनारायण योजना के अंतर्गत अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। विगत बैठकों में उठाए गए विषयों की तेजी से क्रियान्विति पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष और प्रतिनिधिगण संतुष्ट नजर आए।
विभाग के मुख्यालय अंबेडकर भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में कॉलेज शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री गहलोत ने गत बैठक में दिए निर्देशों की प्रगति से समिति को अवगत करवाया। इस दौरान देवनारायण छात्रवृत्ति योजना-उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, देवनारायण छात्रवृत्ति योजना-पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, देवनारायण गुरुकुल योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना, देवनारायण आदर्श छात्रावास संचालन, देवनारायण आवासीय विद्यालय संचालन, देवनारायण बालक एवं बालिका महाविद्यालय संचालन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन, छात्रावासों का नियमित निरीक्षण देवनारायण योजना के अंतर्गत स्वीकृत मेडिकल मोबाइल यूनिट, योजना के अंतर्गत संचालित छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों की मरम्मत सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
श्री गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के सुझावों और बैठक में उठाए सभी विषयों की माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
निदेशक श्री आशीष मोदी ने योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में आए सुझावों के आधार पर योजनाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। आगे भी निरंतर फीडबैक लेकर सुधार किया जाएगा।
बैठक में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री विजय सिंह बैंसला, श्री भूरा भगत, श्री मोहर सिंह माल, श्री अतर सिंह, श्री गिरिराज बारां, श्री विनोद कुमार, अतिरिक्त निदेशक श्री ओमप्रकाश मीणा, निजी सचिव श्री रोहित कुमार, उप निदेशक श्री जेपी बैरवा सहित संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur देवनारायण योजनासमीक्षा बैठकमंत्री विभागीय प्रगतिचर्चा कीJaipurDevanarayan Yojanareview meetingministerdepartmental progressdiscussion held.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





