राजस्थान

Jaipur: मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों-विधायकों की अहम बैठक

Admindelhi1
20 May 2026 3:12 PM IST
Jaipur: मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों-विधायकों की अहम बैठक
x
जनहित और विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री से संवाद

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री से ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित कई विधायकों ने मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में गोपीचंद मीणा, बाबा बालक नाथ, बाबू सिंह राठौड़, विक्रम बंशीवाल, रामविलास मीना, भागचंद टांकड़ा, विश्वनाथ मेघवाल, गुरुवीर सिंह, आदूराम मेघवाल, रामसहाय वर्मा तथा संदीप शर्मा शामिल रहे।

मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का भरोसा दिलाया।

Next Story