राजस्थान
Jaipur: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 2 घंटे में पाया काबू
Tara Tandi
23 Feb 2025 12:08 PM IST

x
Jaipur जयपुर: राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में आज सुबह 6 बजे एक कॉम्पलेक्स में आग लग गई। न्यू आतिश मार्केट स्थित इस कॉम्प्लेक्स में कई शोरूम और ऑफिस हैं। आगजनी के दौरान यहां पर कोई नहीं था। न्यू आतिश मार्केट में गार्ड का काम करने वाले सतीश ने धुआं उठता देखकर पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।
फायर ऑफिसर देवांग यादव ने बताया- सनी कॉम्पलेस की पांचवीं मंजिल पर थर्मल इंसूलेंस का ऑफिस है। सुबह करीब 6 बजे बंद ऑफिस से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। भीषण आग की लपटें उठते देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।
आग लगने की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। ऑफिस का लॉक तोड़कर आग बुझाना शुरू किया गया। हाइड्रोलिक सहित 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आग से ऑफिस में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
TagsJaipur शॉपिंग मॉललगी भीषण आग2 घंटे पाया काबूJaipur shopping mallhuge fire broke outbrought under control in 2 hoursजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





