राजस्थान
Jaipur: आवास भवन को ऊर्जा मंत्रालय के BEE द्वारा मिली 5 स्टार रेटिंग
Tara Tandi
27 May 2025 7:40 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान आवासन मण्डल ने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में मिसाल कायम की है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीनस्थ प्रतिष्ठित ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा मुख्यालय भवन “आवास भवन” को 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि भवन की ऊर्जा दक्षता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और सतत विकास के प्रति मण्डल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उपलब्धि को राजस्थान में सरकारी भवनों के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा सकता है।
ऊर्जा प्रदर्शन सूचकांक (Energy Performance Index - EPI) भवन के डिजाइन और निर्माण के दौरान ऊर्जा दक्षता का मूल्यांकन करता है। यह ऊर्जा उपयोग का माप है, जो प्रति वर्ग मीटर या प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत को दर्शाता है। EPI का उपयोग करके ऊर्जा दक्षता में सुधार के लिए बेहतर इंसुलेशन, अधिक कुशल उपकरण या नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग ऊर्जा दक्षता को मापने व सुधारने में किया जाता है। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के BEE द्वारा राजस्थान आवासन मण्डल, आवास भवन (मुख्यालय) के बिल्ट-अप एरिया 18513.75 वर्ग मीटर, connected load 250 KW, तथा तय मानकों के आधार पर EPI – 14.3 kWh/(sqm/year) पर 5 स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।
इस अवसर पर आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा की यह सम्मान हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है, और यह हमारी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम ऊर्जा दक्षता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रयासरत है कि हमारी आवासीय योजनाओं में भी हम 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करें। राज्य सरकार की मंशानुसार राजस्थान आवासन मण्डल आगे भी ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और सतत शहरी विकास के लिए कार्य करता रहेगा।
TagsJaipur आवास भवनऊर्जा मंत्रालयBEE द्वारा मिली 5 स्टार रेटिंगJaipur Awas BhawanMinistry of Energygot 5 star rating by BEEजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





