राजस्थान
Jaipur: बाढ़ से नुकसान हुए परिवारों को 184 लाख रूपए की आवासीय सहायता
Tara Tandi
4 Sept 2025 6:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन द्वारा आश्रय स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। फ़ूड पैकेट व अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।
आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री ने शून्यकाल में सदन के सदस्य व नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। कई क्षेत्रों में जलभराव का संकट उत्पन्न हुआ है। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार सभी व्यवस्थाएं सुचारू करने में जुटी हुई हैं।
डॉ. मीणा ने कहा कि इस अवधि में बाढ़ से प्रभावित मृतकों के आश्रितों को 104 लाख रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। पशुधन की क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 2 लाख 53 हजार रूपए दिए गए हैं। आवासीय क्षति से प्रभावित 515 लोगों को लगभग 184 लाख रूपए की आर्थिक मदद की गई है। साथ ही, बर्तनों के लिए 193 लोगों को 10 लाख रूपए दिए गए हैं।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि गत सरकार में अतिवृष्टि से 50 प्रतिशत नुकसान होने पर प्रभावितों को सहायता दी गई थी, जबकि वर्तमान सरकार ने मात्र 33 प्रतिशत नुकसान पर ही प्रभावितों को राहत पहुंचाकर सम्बल दिया है।
TagsJaipur बाढ़ नुकसानपरिवारों 184 लाख रूपएआवासीय सहायताJaipur flood lossRs 184 lakh to familieshousing assistanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





