राजस्थान
Jaipur: सांगलिया में अस्पताल निर्माण कार्य शुरू, उपमुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शामिल
Tara Tandi
18 Aug 2025 4:51 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद श्री बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी ने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज सेवा और सनातन धर्म को मजबूत करने में बिताया। उन्होंने उनके गुरू लाल दास बाबा जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका समाज और धर्म के प्रति योगदान अत्यधिक प्रेरणादायक है। उपमुख्यमंत्री रविवार को सीकर जिले के दांतारामगढ़ तहसील के सांगलिया में 100 बेड का बनने वाले बाबा बंशीदास अस्पताल का शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सांगलिया धूणी में बाबा खींवादास जी महाराज की धूणी के दर्शन कर पीठाधीश्वर ओमदासजी महाराज का आशीर्वाद लिया।
उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा की आज हम बाबा खींवादास जी की पुण्यतिथि पर एक अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनके योगदान को सम्मानित करने का एक तरीका है और उनके मार्गदर्शन में समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उनका कार्य समाज के उत्थान और जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। उनके गुरु श्री लाल दास जी महाराज ने 1945 में शिक्षा, चिकित्सा के लिए सकारात्मक प्रयास किये। उन्होंने बताया कि उस जमाने में चार व पांच स्कूल खुलवाकर समाज को दिए और एक औषधालय भी खुलवाया और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते बाबा खींवादावस जी महाराज ने अपनी साधना का जो हिस्सा है वह शिक्षा को हथियार बनाकर समाज को जागृत करने में किया।
उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी महाराज ने भजनों के माध्यम से गांव-गांव जाकर समाज को जागृत किया और समाज में एक नई ऊर्जा दी।
बाबा बंशीदास के नाम पर यह अस्पताल निश्चित रूप से समाज के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि सांगलिया धूणी समाज सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। सांगलिया धूणी, जो बाबा सांगाजी द्वारा 350 वर्ष पहले स्थापित की गई थी, आज न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि यह समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभर कर सामने आई है। इस संस्था ने सदैव मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है और इसके कार्यों ने हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सांगलिया धूणी के संस्थापक बाबा सांगाजी ने हमेशा यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वह है जो बिना किसी स्वार्थ के, जन-जन के कल्याण के लिए की जाए। उनका उद्देश्य था कि समाज में शांति, समृद्धि और सौहार्द बढ़े, यह संदेश आज भी सभी धर्म, जाति और समुदायों के बीच फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा बंशीदास अस्पताल इस दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है। यह अस्पताल सांगलिया धूणी के जन सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। यहां उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जायेगी, जिससे हर व्यक्ति को सुलभ और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सकेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी महाराज ने समाज में नशा मुक्ति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों की स्थापना की। उनका जीवन आध्यात्मिक चमत्कारों और मानवता के लिए किए गए कार्यों का अनुपम उदाहरण है। उनका विश्वास था कि सच्चा धर्म वही है जो मानवता की सेवा करता है और दूसरों के लिए जीता है। उन्होंने कहा कि सांगलिया धूणी, स्थानीय समुदाय और सरकार के साथ मिलकर इस अस्पताल के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा की प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले, चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय से संबंध रखता हो।
कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सांगलिया धाम ने 557 वर्षों से धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सांगलिया धाम ने हमेशा छुआछूत को मिटाने, गरीबों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। अब यहां पर स्कूली शिक्षा, गौ सेवा, उच्च शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
समारोह में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बाबा बंशीदास अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहत्तर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी। धोद विधायक गोर्वधन वर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग राज्य मंत्री श्री विजय सिंह, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह बाजौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन उपस्थित थे।
TagsJaipur सांगलिया में अस्पताल निर्माण कार्य शुरूउपमुख्यमंत्रीकेंद्रीय मंत्री शामिलJaipur: Hospital construction work started in SangliyaDeputy Chief MinisterUnion Minister presentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





