राजस्थान
Jaipur: 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फलौदी दुर्ग में ऐतिहासिक आयोजन
Tara Tandi
21 Jun 2025 3:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में फलौदी दुर्ग में आयोजित हुआ। दुर्ग में योगा दिवस पर ऐतिहासिक आयोजन किया गया जिसमें नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान प्रातः 6.00 से 8.00 बजे तक आयोजित योगा कार्यक्रम में 6.30 से 7.00 बजे तक माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन का लाईव प्रसारण देखा गया। 7.00 से 7.45 तक आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास किया गया। इसके बाद अमृत वाणी सुनी गईं।
इन आसनों व प्राणायाम का किया अभ्यास :-
जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटी चालन,घुटना संचालन,ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन,अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, विश्राम आसान, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, शवासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी का अभ्यास कराते हुए इनसे होने वाले लाभों और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से प्रतिभागियों को बताया गया तथा प्रार्थना करवाई गईं।
सभी प्रकार के नशें से दूर रहे तथा परोपकार के कार्यों में बने भागीदार - श्री मदन दिलावर
प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर ने योग दिवस पर संबोधित करते हुए सभी को संकल्प दिलाया कि वे सभी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा परोपकार के कार्यों में भागीदार बनें। नशे जैसी बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया योग की महत्ता को समझ रही है। पिछले 11 साल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है। भारत ने दुनिया को योग को जीवनशैली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। योग हजारों साल से चली आ रही हमारी संस्कृति है। देश दुनिया के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिला, उपखंड व ग्राम स्तर तक आज योग किया जा रहा है।
जिले में ब्लॉक व ग्राम स्तर पर उत्साह के साथ किया गया योगा:-
योग दिवस के अवसर पर जिले के 7 ब्लॉक सहित 218 ग्राम पंचायतों में लोगों ने उत्साह के योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेकर योगा किया। इस दौरान धार्मिक व पर्यटक स्थान जम्भेश्वर मंदिर,श्री मेहोजी मंदिर, नागणेची माता मंदिर, घंटियाली मंदिर, कुरंजा तालाब स्थल के पास, कोलू पाबूजी मंदिर परिसर में योगा किया गया।
प्रभारी सचिव निकिया गोहाएन, जिला कलक्टर एच.एल अटल, विधायक पब्बाराम बिश्नोई, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण,जनप्रतिनिधि ज्योति ज्याणी,विभिन्न संस्थानों के सदस्यों, अधिकारियों,कार्मिकों, महिलाओं सहित 2535 प्रतिभागियों ने दुर्ग पर योगा करते हुए योग को दैनिक दिनचर्या बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों सहित एक लाख से अधिक लोगों ने योगा किया।
TagsJaipur 11 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसफलौदी दुर्गऐतिहासिक आयोजनJaipur 11 International Yoga DayPhalodi FortHistorical Eventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





