राजस्थान

Jaipur : हिन्दुस्तान स्का‍उट गाइड ने देवयानी का आभार जताया

Tara Tandi
18 July 2024 2:28 PM GMT
Jaipur : हिन्दुस्तान स्का‍उट गाइड ने देवयानी का आभार जताया
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का हिन्दुस्तान स्काउट गाइड संगठन ने आभार जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने गुरूवार को विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने श्री देवनानी को बताया कि राजस्थान की कल्याणकारी राज्य सरकार द्वारा संस्था के लिए अनुदान नियम बनाने के साथ चार करोड रुपए अनुदान दिये जाने की घोषणा की है। संगठन ने इसके लिए अध्यक्ष श्री देवनानी और राज्य सरकार के प्रति
आभार व्यक्त किया है।
अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि स्काउट गाइड सेवाभावी संगठन है। युवा पीढी में राष्ट्र प्रथम की भावना व उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संगठन को निरन्तर कार्य करना होगा। संगठन युवा पीढी में नैतिक मूल्यों, स्वावलम्बन के लिए रचनात्मक गतिविधियों का भी संचालन करें। श्री देवनानी ने युवाओं के विकास के लिए स्काउट गाइड को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन बताते हुए कहा कि युवा पीढी में संस्कार निर्माण के लिए संगठन को कार्य करना चाहिए।
अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि स्काउट गाइड मानव सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए तत्पर रहें। सभी मिल-जुलकर राष्ट्र और समाज के विकास के लिए कार्य करें। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी तैयार रहे। इस अवसर पर राज्य सचिव श्री नरेंद्र औदिच्य, राज्य संगठन आयुक्त श्री रिपुदमन सिंह गिल, राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक सचिव समन्वयक श्री विजय दाधीच, सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री मनोज कुमार त्रिवेदी सहित स्काउट गाइड उपस्थित थे।
Next Story