राजस्थान

जयपुर: मानसरोवर में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में महिला ने दम तोडा

Admin Delhi 1
13 March 2022 3:58 PM GMT
जयपुर: मानसरोवर में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में महिला ने दम तोडा
x

जयपुर एक्सीडेंट न्यूज़: मानसरोवर थाना इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक खानाबदोश महिला को टक्कर मारती हुई निकल गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया,जहां उसकी कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले की जांच पड़ताल सड़क दुर्घटना थाना दक्षिण द्वारा की जा रही है। एसआई माधो सिंह ने बताया कि हादसा रविवार सुबह रिद्धी सिद्धी चौराहे पर हुआ था। जहां एक बाइक सवार चालक ने भरतपुर निवासी हाल खानाबदोश 50 वर्षीय महिला रीदा को टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बाइक सवार चालक की तलाश में जुटी है।

Next Story