राजस्थान
Jaipur: सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक
Tara Tandi
3 April 2025 7:30 PM IST

x
Jaipur जयपुर । सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद के दृष्टिगत पर्याप्त भण्डारण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में प्रक्रिया 10 अप्रेल से पहले सम्पन्न करने के प्रयास किए जाएं।
श्री दक गुरुवार को अपेक्स बैंक में इस सम्बन्ध में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार बाजार भाव की तुलना में समर्थन मूल्य आकर्षक होने की वजह से खरीद केन्द्रों पर सरसों एवं चना की अधिक आवक होने की संभावना है। राज्य सरकार भी खरीद के लक्ष्य पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: इसे ध्यान में रखते हुए खरीदी गई उपज के भण्डारण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक हो तो प्राइवेट गोदाम किराए पर लिए जाएं। साथ ही, तिलम संघ एवं बीज निगम के गोदाम भी उपलब्ध करवाने पर विचार किया जाए।
सहकारिता मंत्री ने राजफेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद के लिए जिलेवार निर्धारित लक्ष्य एवं रूट चार्ट राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम के अधिकारियों के साथ साझा किया जाए। जिलों को आवंटित खरीद के लक्ष्यों के अनुरूप समीपस्थ स्थानों पर भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए।
बैठक में राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संदीप वर्मा, सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव श्री राजन विशाल, राजफेड के प्रबंध निदेशक श्री टीकमचन्द बोहरा, केन्द्रीय भण्डारण निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur सहकारिता मंत्रीअध्यक्षता उच्च स्तरीय बैठकJaipur Cooperative Ministerchaired high level meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





