राजस्थान

Jaipur: गुप्त वृंदावन धाम में राम नवमी की भव्य तैयारी

Admindelhi1
25 March 2026 1:59 AM IST
Jaipur: गुप्त वृंदावन धाम में राम नवमी की भव्य तैयारी
x

जयपुर: जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में राम नवमी के पावन अवसर पर राम तारक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सैकड़ो भक्त शामिल होगे। इस अवसर पर राम तारक मंत्रों से गुप्त वृंदावन धाम गूंजायमान होगा। गुप्त वृन्दावन धाम में प्रभू श्री राम के स्वागत की तैयारियाँ पूरे चरम पर हैं। 27 मार्च को राम लाला का जन्मोत्सव मंदिर में पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। हजारों लोग श्री राम के नाम का उच्चारण करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रामनवमी पर भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम फूलों की झांकी में विराजेंगे, भगवान के विशेष श्रृंगार और पुष्प वर्षा के लिए भारत के प्रमुख शहरों से कई प्रकार के फूल मंगाए गए हैं। रामनवमी के पावन पर्व पर गुप्त वृन्दावन धाम में चार दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जाएगा , जिसमे भक्त सम्पूर्ण राम लीला कथा श्रवण का लाभ लेगें।

प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर गुप्त वृन्दावन धाम में संध्या में राम तारक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भगवान राम के 108 पवित्र नामों का उच्चारण करते हुए मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी। गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने राम तारक यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की इस यज्ञ में भगवान के पवित्र नाम श्री राम अष्टोत्तर का उच्चारण होगा। यह यज्ञ मानव जीवन में सुख,शांति, समृद्धि प्रदान करने वाला है, राम नाम का उच्चारण जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है।

Next Story