राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल की शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
4 Sept 2024 4:39 PM IST
Jaipur: राज्यपाल की शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बागडे ने पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक एवं विचारक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा ही प्रदान नहीं करते बल्कि विद्यार्थी का जीवन गढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए शिक्षक वंदनीय, अभिनंदनीय है।
श्री बागडे ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने और चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति के संस्कार प्रदान करने वाली शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया है।
Next Story