राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल की गुरु गोविंद सिंह जयंती पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
5 Jan 2025 5:15 PM IST
Jaipur: राज्यपाल की गुरु गोविंद सिंह जयंती पर शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने खालसा पंथ के संस्थापक दशमेश गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह सिंखों के दसवें गुरु होने के साथ ही संत सिपाही थे। उनका सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान के गुणों से ओतप्रोत था। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया है।
Next Story