राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल की गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
6 Sept 2024 4:07 PM IST
Jaipur: राज्यपाल की गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गणेश चतुर्थी पर्व (7 सितम्बर) पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा है कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य है। वह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले हैं। ऐसे भगवान श्री गणेश का हम वंदन, अभिनंदन करते हैं।
उन्होंने गणेश चतुर्थी उमंग और उत्साह से मनाने के साथ गणेशोत्सव पर भगवान श्री गणेश से राष्ट्र और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की है।
Next Story