राजस्थान

Jaipur: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर राज्यपाल का संदेश

Admindelhi1
19 Feb 2026 1:15 PM IST
Jaipur: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर राज्यपाल का संदेश
x

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती (19 फरवरी) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि शिवाजी महाराज भारतीय संस्कृति में रचे—बसे ऐसे महान शासक थे जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। मराठा साम्राज्य में छत्रपति के रूप में मान्य शिवाजी महाराज ने प्रजा को योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान कर राष्ट्र को निरंतर गौरवान्वित किया।

राज्यपाल ने शिवाजी महाराज के रण कौशल के अंतर्गत छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज महान शासक ही नहीं थे, भारतीय संस्कृति के भी बहुत बड़े पोषक थे। उन्होंने जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया है।

Next Story