राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल की विजयादशमी पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
11 Oct 2024 5:59 PM IST
Jaipur: राज्यपाल की विजयादशमी पर शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने विजयादशमी (12 अक्टूबर) के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा है कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व है। यह त्योंहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा है कि राममय भारत का अर्थ है - सबके सुख से जुड़ा राष्ट्र। राम का अर्थ ही है सुन्दर, सुखदायक। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात् करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया है।
Next Story