राजस्थान

Jaipur : विश्व हिन्दी दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं

Tara Tandi
9 Jan 2025 7:48 PM IST
Jaipur : विश्व हिन्दी दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने विश्व हिन्दी दिवस (10 जनवरी) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि हिन्दी भाषा नहीं बल्कि संस्कृति है। यह जन-जन की भाषा है। उन्होंने दुनिया के कोने-कोने में फैले हिंदी भाषियों से अपने घर-परिवार में इसका अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हिंदी को आधुनिक तकनीक के जरिए भावी पीढ़ी के लिए उपयोगी बनाते हुए इसके प्रसार के हम संवाहक बने।
Next Story