राजस्थान

Jaipur: नव संवत्सर और नवरात्रि पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं

Tara Tandi
29 March 2025 2:36 PM IST
Jaipur: नव संवत्सर और नवरात्रि पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार से आरम्भ हो रहे संवत्सर 2082 और चैत्र नवरात्रि पर सभी के मंगल की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने नव संवत्सर में नए संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा सभी लोगों का कल्याण करें। उन्होंने मां के नौ रूपों को नमन करते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
Next Story