राजस्थान

Jaipur : राज्यपाल की शोक संवेदना

Tara Tandi
22 Jun 2024 5:03 PM IST
Jaipur : राज्यपाल की शोक संवेदना
x
Jaipur जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित आचार्य श्री लक्ष्मीकांत जी दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने कहा कि आचार्य श्री दीक्षित भारतीय ज्ञान, कर्मकांड और अध्यात्म परंपरा से जुड़े प्रकांड पंडित थे। उनका गोलोक गमन अध्यात्म की हमारी सनातन संस्कृति की अपूरणीय क्षति है। श्री मिश्र ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Next Story