राजस्थान

JAIPUR :महाराणा प्रताप जयन्ती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Tara Tandi
8 Jun 2024 4:35 PM IST
JAIPUR :महाराणा प्रताप जयन्ती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
x
JAIPUR जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महाराणा प्रताप जयन्ती (9 जून) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं ।
राज्यपाल श्री मिश्र ने महाराणा प्रताप जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए किया उनका संघर्ष संवैधानिक आधार लिए राष्ट्र के स्वाभिमान से जुड़ा था। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए मुगलों से सतत संघर्ष किया, पर कभी हार नहीं मानी।
राज्यपाल ने महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।
Next Story