राजस्थान
Jaipur: दीपावली पर गुलाबी शहर में हुई रोशनी का नजारा देखने निकले राज्यपाल
Tara Tandi
19 Oct 2025 6:54 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शनिवार को दीप पर्व के शुभारंभ धनतेरस पर गुलाबी शहर जयपुर में जगह—जगह पर की गयी विशेष रोशनी निहारने निकले। उन्होंने दीप पर्व के शुभारंभ धनतेरस पर शहर में स्थान—स्थान पर की गई रोशनी की सराहना की। राज्यपाल ने शहर में की गयी दीपावली की जग—मग रोशनी को मुग्ध मन से निहारा। बाद में उन्होंने कहा कि दीपावली उजास का पावन पर्व है। उन्होंने दीप पर्व पर सभी के मंगल की कामना की।
राज्यपाल श्री बागडे ने राजभवन से एम.आई.रोड, पांच बत्ती, किशनपोल बाजार, छोटी और बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया होते हुए अल्बर्ट हॉल और आस—पास की गई विशेष रोशनी को देखा। बाद में वह जेडीए चौराहा होते हुए जवाहर सर्किल, पत्रिका गेट और विधानसभा होते हुए राजभवन लौट आए।
TagsJaipur दीपावलीगुलाबी शहररोशनी नजारा देखनेनिकले राज्यपालJaipur Governor visitsPink City for Diwali illuminationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





