राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल द्वारा कैंसर जागरूकता पोस्टर का विमोचन

Admindelhi1
18 May 2026 10:07 AM IST
Jaipur: राज्यपाल द्वारा कैंसर जागरूकता पोस्टर का विमोचन
x
कैंसर जागरूकता पोस्टर जारी, राज्यपाल रहे उपस्थित

जयपुर: हरिभाऊ बागड़े ने रविवार को राजभवन में ‘एब्डोमिनल कैंसर डे’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान पेट और लिवर कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच के महत्व को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि यह पहल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

आयोजकों ने बताया कि आगामी 19 मई को विश्वभर में ‘एब्डोमिनल कैंसर डे’ मनाया जाएगा। इसके तहत जयपुर में रविवार को जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सकों और नागरिकों ने भाग लिया। वहीं 19 मई को विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में टॉक शो आयोजित होगा, जिसमें बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों पर जानकारी दी जाएगी। अभियान से जुड़े डॉ. संदीप जैन ने बताया कि पेट के कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की यह मुहिम वर्ष 2019 में जयपुर से शुरू की गई थी, जो अब वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी है। पोस्टर विमोचन के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Next Story