राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

Tara Tandi
14 April 2025 1:43 PM IST
Jaipur: राज्यपाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सोमवार को अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल श्री बागडे ने इस अवसर पर संविधान निर्माण के उनके महती योगदान के साथ वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया।
उन्होंने कहा कि संविधान के जरिए देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, प्रतिष्ठा और अवसर की समता और बंधुत्व का मंत्र देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को जन—जन को अपनाने की आवश्यकता है।
Next Story