राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल ने अस्पताल में भर्ती घायलों से की मुलाकात
Admindelhi1
28 May 2026 11:40 AM IST

x
घायलों से मिलकर राज्यपाल ने दिया हौसला
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उज्जैन से खाटूश्यामजी जा रहे वाहन के सीकर बायपास हाड़ोता के पास बावरिया कट पर दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार गांव हरगुण्ड, जिला परबनी, महाराष्ट्र के मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल को बुधवार शाम जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली वह लोकभवन से चौमूं स्थित आर.के. हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना हुए और वहां भर्ती घायलों की उन्होंने कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायलों के अच्छे ईलाज के लिए भी निर्देश दिए।
उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Tagsराजस्थानजयपुरराज्यपालअस्पतालभर्ती घायलोंमुलाकातRajasthanJaipurGovernorHospitaladmitted injuredmeetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





