राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल ने की कानून और न्याय मंत्री से शिष्टाचार भेंट

Tara Tandi
8 Sept 2025 11:36 AM IST
Jaipur: राज्यपाल ने की कानून और न्याय मंत्री से शिष्टाचार भेंट
x
Jaipur जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को नई दिल्ली में देश के कानून एवं न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्र और राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के अनुभवों, उपलब्धियों और प्रमुख गतिविधियों पर आधारित प्रकाशित पुस्तक "अभ्युदय की ओर" की एक प्रति भी केंद्रीय मंत्री को भेंट की। यह पुस्तक राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों और पहलों का संकलन है, जिसमें शिक्षा, समाज सेवा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़ी झलक भी शामिल है।
श्री बागडे और श्री मेघवाल के बीच हुई इस भेंट को आपसी सहयोग और संवाद को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
Next Story