राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजवाड़िया का किया लोकार्पण
Tara Tandi
15 Feb 2025 10:46 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के पुखराज सांखला राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजवाड़िया का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण कक्ष, निःशुल्क दवा वितरण कक्ष,पर्ची वितरण कक्ष, एनीमिया कक्ष, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड का अवलोकन किया। श्री बागडे ने अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं माइनर ऑपरेशन थिएटर, टीकाकरण कक्ष, लैब, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर उपस्थित कार्मिकों से संवाद किया ।
बागडे ने एनीमिया मुक्त राजस्थान से लाभान्वित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं, आशा सहयोगिनी और एएनएम से संवाद किया।
‘गांव री हथाई’ पोस्टर का विमोचन—
राज्यपाल ने ‘गांव री हथाई’ पोस्टर का भी विमोचन किया। पोस्टर में एनीमिया के उपचार और लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी है। इस दौरान राज्यपाल ने एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को एनीमिया उपचार किट का वितरण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ पृथ्वीराज भी उपस्थित रहे।
कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी देखी, किसानों से संवाद किया—
राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय किसानों से संवाद किया। राज्यपाल ने गांव में फार्म में वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर और कृषि उत्पादों के लिए पारंपरिक तरीकों से अधिक उपज के बारे में भी किसानों से संवाद किया।
TagsJaipur राज्यपालराजकीय प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र बिंजवाड़ियालोकार्पणJaipur GovernorGovernment PrimaryHealth Center Binjwadiainaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





