
x
Jaipur जयपुर । पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में गुरुवार को दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की नवनिर्मित मीडिया लैब एवं रेडियो राजस्थान 91.2 कम्युनिटी रेडियो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन "नई शिक्षा नए विचार और विकसित भारत का संकल्प" की थीम पर किया गया।
राज्यपाल श्री बागडे ने नव आगंतुक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अहंकार का त्याग कर अर्जुन की तरह एकाग्रता के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नीति प्राचीन गुरुकुल परंपरा की तरह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। उन्होंने एकात्म मानवतावाद के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इच्छा शक्ति और संयम के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
राज्यपाल ने राजस्थान को वीर प्रसूताओं की भूमि बताते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में अर्जुन लाल सेठी जैसे शिक्षकों के योगदान को याद किया। उन्होंने प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक भास्कराचार्य द्वारा गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का उल्लेख न्यूटन से पहले करने और नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने 1835 में लॉर्ड मैकाले द्वारा लागू शिक्षा नीति को भारत को गुलाम बनाने की मानसिकता से प्रेरित बताया।
TagsJaipur राज्यपालमीडिया लैब शुभारंभJaipur GovernorMedia Lab inauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





