राजस्थान

Jaipur : राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

Tara Tandi
29 March 2025 8:00 PM IST
Jaipur : राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग व पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले जिससे कि उनका जीवन खुशहाल हो सके अधिकारी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करे।
राज्यपाल श्री बागडे ने शनिवार को पाली जिला परिषद के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान राज्य व केंद्र प्रवर्तित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए इनका लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंनें ग्रामीण विकास विभाग से महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड एवं श्रमिक नियोजन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) गांवों में सभी परिवारों तक व्यक्तिगत शौचालय की उपलब्धता, अनुसूचित क्षेत्र बाली के आदर्श ग्राम निर्माण कार्या की प्रगति, जनभागीदारी योजना, पीएमजीएवाई, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की 3 वर्षों में छात्रवृत्ति प्राप्त आवेदन व भुगतान, जल संग्रहण, अनुसूचित क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की स्थिति के बारे मे जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्थिति प्रगति, मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना की प्रगति, पीएचईडी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, मेडिकल विभाग बजट घोषणा व अन्य कार्यों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
इसी प्रकार जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जल संसाधन विभाग, रसद विभाग, पशुपालन विभाग की योजनाओं के लाभ की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। राज्यपाल ने कहा कि किसानों को मृदा संबंधी जांच के लिए लैब में सैंपल लाने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे उन्हें अपने खेत की मिट्टी के बारे में अधिक जानकारी होगी और उसके अनुसार फसलों का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इसी प्रकार सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की महिला एवं बाल विकास, यूआईटी, नगर निगम, श्रम विभाग, वन व पुलिस विभाग के कार्यों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने राजीविका के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि राजीविका के तहत महिलाओं को विभिन्न ऋण योजनाओं से लाभान्वित करें और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऋण योजनाओं का बेहतर उपयोग किया जाए।
Next Story