राजस्थान
Jaipur: मनु गर्ग की यूपीएससी सफलता पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
Tara Tandi
21 May 2025 4:53 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से बुधवार को राजभवन में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में देशभर में 91 वीं रैंक हासिल करने वाले दृष्टिबाधित मनु गर्ग ने मुलाकात की। राज्यपाल ने मनु गर्ग की सराहना की तथा उनसे सभी को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि आठवीं कक्षा से ही नेत्र बाधित होने के बावजूद सिविल सर्विसेज परीक्षा में मनु गर्ग ने टॉप 100 में जगह बनाई है। मनु को ब्रेल लिपि नहीं आती परन्तु वह टेक्नो फ्रेंडली है। तकनीक का सहारा लेकर आम छात्र की तरह उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर यह सफलता पाई है।
राज्यपाल ने उनकी सफलता पर कहा कि, यदि हौसले हो और चुनौतियों से मुकाबला करने की इच्छा शक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। मनु दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा है।
श्री बागडे ने मनु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने उनके परिजनों को भी बधाई देते हुए उनके सहयोग की भी सराहना की।
TagsJaipur मनु गर्गयूपीएससी सफलताराज्यपाल दी शुभकामनाएंJaipur Manu GargUPSC successGovernor gives best wishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





