राजस्थान

Jaipur : राज्यपाल ने लोकसभा के दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर बिरला को बधाई दी

Tara Tandi
26 Jun 2024 8:10 AM GMT
Jaipur : राज्यपाल ने लोकसभा के दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर बिरला को बधाई दी
x
Jaipur जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर श्री ओम बिरला को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि यह राजस्थान के लिए गौरव की बात है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले राष्ट्र की सबसे बड़ी संवैधानिक सभा में राजस्थान के सांसद श्री ओम बिरला लगातार दूसरी बार अध्यक्ष का पद संभालेंगे। उन्होंने कहा कि श्री बिरला के मार्गदर्शन में लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और भारत तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
Next Story