राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल बागडे ने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया
Tara Tandi
26 Aug 2024 3:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जोधपुर में सोमवार को जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग द्वारा संचालित राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया।
उन्होंने बालिकाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें खूब पढ़ने और निरंतर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं से उनकी शिक्षा, उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा बाद निर्धारित लक्ष्य के बारे में जाना। उन्होंने आत्मविश्वास रखते बालिकाओं को हर क्षेत्र में अपने को साबित करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनजातीय वर्ग का कल्याण हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। बालिकाओं को विकास के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाए।
इससे पहले उन्होंने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
TagsJaipur राज्यपाल बागडेराजकीय जनजातिआश्रम कन्या छात्रावासबालिकाओं संवाद कियाJaipur Governor Bagde interacted with the girls at the State Tribe Ashram Girls Hostelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





