राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल बागडे ने मुम्बई में आचार्य विद्यासागर महाराज के स्मरणांजलि समारोह
Tara Tandi
21 Feb 2025 8:07 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को मुम्बई पहुंचे। उन्होंने वहां दादर स्थित योगी सभागार में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर आयोजित समारोह में भाग लिया और उन्हें अपनी आदरांजलि अर्पित की।
उन्होंने इस दौरान आचार्य श्री द्वारा देश में गौशालाओं की स्थापना, हथकरघा उद्योग के प्रोत्साहन, शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि संत—महात्मा किसी एक समुदाय के नहीं मानव मात्र के कल्याण से जुड़े होते हैं। आचार्य विद्यासागर जी ऐसे ही संत थे। उन्होंने उनकी तपस्चर्या और जीवन से जुड़े आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
श्री बागडे ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य स्वामी देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी को प्रणाम निवेदित करते कहा कि वे अपने गुरु के कार्य को आगे बढ़ाकर समाज के उन्नयन का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
TagsJaipur राज्यपाल बागडेमुम्बई आचार्य विद्यासागरमहाराज स्मरणांजलि समारोहJaipur Governor BagdeMumbai Acharya VidyasagarMaharaj Memorial Ceremonyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





