राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल बागडे ने राजभवन में ध्वजारोहण कर दी शुभकामनाएं
Admindelhi1
15 Aug 2025 5:17 PM IST

x
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्हें आरएसी गारद ने सलामी दी।
राज्यपाल बागडे ने इस दौरान राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पुस्तके और मिठाई वितरित की। उन्होंने स्वाधीनता दिवस की सभी को बधाई देते हुए राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने स्वाधीनता दिवस पर राजभवन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत खेजड़ी का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि मरुस्थल की जलवायु के सर्वथा अनुकूल खेजड़ी वृक्ष संपन्नता का प्रतीक है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsराजस्थानजयपुरराज्यपालबागडेराजभवनध्वजारोहणशुभकामनाएंRajasthanJaipurGovernorBagdeRaj BhavanFlag hoistingBest wishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





