राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल बागडे ने वैष्णव परिवार के प्रति जताया दुख

Tara Tandi
8 July 2025 2:00 PM IST
Jaipur: राज्यपाल बागडे ने वैष्णव परिवार के प्रति जताया दुख
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दाऊ लाल वैष्णव एक सद्गुणी, सरल स्वभाव और समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल श्री बागडे ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
Next Story