राजस्थान

Jaipur: सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर सरकार सक्रिय

Admindelhi1
28 April 2026 10:07 AM IST
Jaipur: सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर सरकार सक्रिय
x

जयपुर: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण को लेकर नगर निगम जयपुर के ई.सी. मीटिंग हॉल में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरदीप सिंह गिल, अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी संघ कमेटी यूनियन, गृह मंत्रालय, दिल्ली द्वारा की गई। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-द्वितीय, पुलिस उपायुक्त (उत्तर), उपायुक्त स्वास्थ्य-प्रथम, उपायुक्त गैराज, उपायुक्त झोटवाड़ा जोन, संयुक्त निदेशक (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग), महाप्रबंधक (अनुजा निगम), अधीक्षण अभियंता गैराज एवं अधिशासी अभियंता झोटवाड़ा जोन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारम्भ में उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा अवगत कराया गया कि 17 अप्रैल को सीवर सफाई कार्य के दौरान मृत हुए कार्मिकों के परिजनों को नगर निगम जयपुर द्वारा 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 5-5 लाख रुपये की एफडी तथा जिला कलेक्टर जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। अध्यक्ष हरमिन्दर सिंह ने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बताया कि ‘नमस्ते गाइडलाइन पोर्टल’ के माध्यम से सभी सफाई कर्मचारियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें आवश्यक सेफ्टी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं साथ ही सभी कर्मचारियों के पहचान पत्रों में ब्लड ग्रुप अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार एस.सी. एक्ट-1989, एट्रोसिटी एक्ट-1990 एवं Manual Scavengers And Their Rehabilitation Act-2013 के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

इन अधिनियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जोन स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। उन्होंने बताया कि मृतक सफाई कर्मचारियों के पीड़ित परिजनों को पात्रता अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राथमिकता से लाभान्वित किया जाए। न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए रात्रि के समय सीवर सफाई कार्य को पूर्णतः बंद रखा जाए। सीवर सफाई कार्य में मानव श्रम के स्थान पर आधुनिक तकनीक एवं रोबोट्स का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

Next Story