राजस्थान
Jaipur: पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में शासन सचिव ने दिए अहम निर्देश
Tara Tandi
26 May 2025 5:01 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पशुपालन, गोपालन और मत्स्य विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को पशुधन भवन में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सेक्स सॉर्टेड सीमन, मंगला पशु बीमा योजना, भारत पशुधन एप, निःशुल्क आरोग्य योजना तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
शासन सचिव डॉ- शर्मा ने क्लिनिकल विषयों जैसे मेडिसिन सर्जरी एवं गायनोलॉजिकल में विशेषज्ञ पशु चिकित्सा अधिकारियों को पॉलीक्लिनिक में नियुक्त करने के निर्देश दिए जिससे पशुपालकों को विशेषज्ञ सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सकें। उन्होंने इस कार्य को शीघ्रता से क्रियान्वित करने पर बल दिया।
शासन सचिव ने जिलों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दि, कि वे सम्बन्धित जिले की संस्थाओं में विभागीय कार्मिकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए तथा निष्क्रियता एवं जड़ता को समाप्त कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करना चाहिए। उन्होंने विभाग में अकर्मण्यता रोकने हेतु परिपत्र जारी करने के निर्देश भी दिए।
मंगला पशु बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ- शर्मा ने योजना के तहत जारी स्वास्थ्य प्रमाण.पत्रों और बीमा कार्य पर संतोष व्यक्त किया एवं इसे शीघ्र पूरा कर पशुपालकों को योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा संस्थानों में स्थानी; मांग के अनुरूप प्रभावी और जेनरिक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि किसी भी परिस्थिति में दवाइयों की कमी से कार्य बाधित न हो। सेक्स सॉर्टेड सीमन के कार्य में तेजी लाते हुए उन्होंने इसके शीघ्र उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे पशुपालकों को इसका लाभ समय पर मिल सके।
एफएमडी टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डॉ- शर्मा ने कहा कि टीकाकरण का कार्य संतोषजनक है परंतु अभी भी कुछ जिलों में प्रगति धीमी है। उन्होंने कहा कि केवल टीकाकरण कर देना ही पर्याप्त नहीं है, भारत पशुधन एप पर इसका इद्रांज भी बहुत आवश्यक है जिससे कार्य की पारदर्शिता बनी रहे और बाद में भुगतान में भी कोई अड़चन न आए। उन्होंने संख्या के साथ साथ गुणवत्ता पर भी विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में पशुपालन निदेशक तथा आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ- आनंद सेजरा, अतिरिक्त निदेशक डॉ- सुरेश मीना, डॉ- विकास शर्मा तथा पशुपालन विभाग के वित्तीय सलाहकार श्री मनोज शांडिल्य सहित विभाग के अन्; वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
TagsJaipur पशुपालन विभागसमीक्षा बैठकशासन सचिवअहम निर्देशJaipur Animal Husbandry DepartmentReview MeetingGovernment SecretaryImportant Instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





