राजस्थान

Jaipur: राजकीय कार्मिकों को 30 अक्टूबर को मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन

Tara Tandi
24 Oct 2024 10:55 AM IST
Jaipur: राजकीय कार्मिकों को 30 अक्टूबर को मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन
x
Jaipurजयपुर। दिपावली पर्व (31 अक्टूबर) को देखते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजकीय कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अक्टूबर माह के वेतन एवं भत्तों आदि का भुगतान 30 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया है। इनमें पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हैं।
वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव, श्री देबाशीष पृष्टि ने बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व का राजपत्रित अवकाश है। इसको देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
इसी प्रकार पेंशन भुगतान कार्यालयों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को भी उनके माह अक्टूबर, 2024 की पेंशन का भुगतान उपरोक्त तिथि अनुसार कर दिया जायेगा।
Next Story