राजस्थान

Jaipur: मार्केट में शॉपिंग कर रही महिला से सोने की चेन छीनी, बाइक सवार लुटेरे फरार

Admindelhi1
14 Jun 2025 4:14 PM IST
Jaipur: मार्केट में शॉपिंग कर रही महिला से सोने की चेन छीनी, बाइक सवार लुटेरे फरार
x

जयपुर: एक महिला से गोल्ड चेन लूटने का मामला सामने आया है। खरीदारी करने के लिए महिला मार्केट आई थी। बाइक पर आए तीन बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने बताया- चेन स्नेचिंग की वारदात राजापार्क की गली नंबर-2 की रहने वाली रेणू अग्रवाल (45) के साथ हुई। गुरुवार रात करीब 8:15 बजे वह सर्वानंद मार्केट में सब्जी खरीदने गई थे। ठेले से सब्जी खरीदते समय पीछे से बाइक पर तीन लड़के आए। बदमाशों ने झपट्टा मारकर रेणू के गले से गोल्ड चेन तोड़ ली।

शोर मचाकर पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश तेजी से आंखों से ओझल हो गए। चेन स्नेचिंग की सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बाइक सवार लुटेरों की तलाश कर रही है।

Next Story