Jaipur: ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल का जयपुर में आगाज

जयपुर: ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (जीएचडब्लूएफ) 2026 के लिए जयपुर शहर एक अनोखा अनुभव देखने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भारत का सबसे बड़ा पब्लिक-कनेक्ट हेल्थ फेस्टिवल है जो 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में होगा। केयर हेल्थ इंश्योरेंस, गो माया फाउंडेशन के साथ मिलकर जीएचडब्लूएफ 2026 को प्रस्तुत कर रहे है। जीएचडब्लूएफ 2026 आरोग्य टेक लिमिटेड द्वारा पावर्ड, कोगटा फाउंडेशन और जीसीएल ड्रीम्स द्वारा को-पावर्ड है। ये पार्टनरशिप फेस्टिवल के हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और सोशल इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म के बीच मजबूत सहयोग को दर्शाती है।
जीएचडब्लूएफ के फाउंडर और सीईओ हिम्मत सिंह ने बताया कि जीएचडब्लूएफ 2026 सिर्फ़ एक इवेंट नहीं,यह एक हेल्थकेयर मूवमेंट है जो दुनिया भर के हॉस्पिटल, भारत के बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूशन और जयपुर के सबसे अच्छे हेल्थ केयर प्रोवाइडर को एक मंच प्रदान करता है, ताकि आम लोगों को अच्छी, सस्ती और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एक ही जगह पर दी जा सके।





