राजस्थान
Jaipur: महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट एवं सड़क निर्माण कार्य की दी सौगात
Tara Tandi
14 Jun 2025 10:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत शुक्रवार को खींवसर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी खींवसर की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति कुमारी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री रावत ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके निवास स्थान पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना प्रदान की।
इस अवसर पर श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रीति कुमारी जी का असमय निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। उनके सरल, सौम्य और सहृदय स्वभाव के कारण वे सभी के मध्य सम्मानित और प्रिय थीं। परिवार, समाज व प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री रावत ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान जल संसाधन मंत्री के साथ अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी तथा स्थानीय नागरिकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
TagsJaipur महिलाओंपिंक टॉयलेटसड़क निर्माण कार्यदी सौगातJaipur womenpink toiletroad construction workgiven giftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





