राजस्थान

Jaipur: गेरा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

Tara Tandi
11 Sept 2024 6:06 PM IST
Jaipur जयपुर । भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री हेमंत कुमार गेरा ने बुधवार को राजस्व मंडल अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। मंडल अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उन्होंने राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद व मंडल के अन्य अधिकारीगण, राज्य कर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सदस्यों से फीडबैक लिया। उन्होंने राजस्व मंडल भवन का दौरा कर विविध अनुभागों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंडल अध्यक्ष से राजस्थान राजस्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी शिष्टाचार भेंट की।
Next Story