राजस्थान
Jaipur: संस्कृति, संस्कार और रंगों का संगम होगा गलता फागोत्सव
Tara Tandi
6 March 2025 7:40 PM IST

x
Jaipur जयपुर । संस्कृति, संस्कार और रंगों के संगम के रूप में गलता फागोत्सव का आयोजन आगामी 10 मार्च को सायं 4 बजे देवस्थान विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय आशीष कुमार ने बाताया कि देवस्थान विभाग के शासन सचिव के.के. पाठक व जिला कलक्टर जयपुर ने गत रविवार को गलता क्षेत्र में चल रहे विकास एवं सौंदर्यकरण कार्याें के निरक्षण के दौरान गलता तीर्थ मंदिर पर फागोत्सव मनाने का निर्णय लिया था। जिला कलक्टर के निर्देशन में गलता फागोत्सव के सम्बन्ध में गुरूवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि इस फागोत्सव में भगवान श्री राम व श्री कृष्ण के साथ भक्तगण फूलों से सराबोर होकर फागोत्सव मनाएंगें।
उन्होंने बताया कि गलता तीर्थ मन्दिर के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे इस फागोत्सव में विभिन्न समाजों, धार्मिक संगठनों व आमजन के लिए फूलो की होली के साथ ब्रज की सुप्रसिद्ध फूल होली व शेखावटी के चंग-धमाल के कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्षको के लिए अत्यन्त मनोहारी व आन्नदायक होंगी।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त प्रथम रतन लाल योगी ने बताया की तीर्थ स्थल पर मनाये जाने वाले इस फागोत्सव में फूलो के साथ होली, महाआरती, रंगोली व रोशनी विशेष आर्कषण का केन्द्र रहेंगी।
TagsJaipur संस्कृतिसंस्कार रंगोंसंगम होगागलता फागोत्सवJaipur cultureritualscolorsthere will be a confluenceGalta Fagotsavजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





